5 lakh Interest Free Loan 2023 : 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण बिना ब्याज के तुरंत पाये 5 लाख Loan

5 lakh Interest Free Loan 2023: जैसा कि सभी जानते हैं कि समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं लाती है और उनके कल्याण हेतु कई कदम उठाती है और कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से केंद्र सरकार देश के किसानों को सुविधा प्रदान करती है। इसके अलावा देश की राज्य सरकारें भी फसल बीमा या फसल नुकसान की स्थिति में सब्सिडी (subsidy) के रूप में भी किसानों को सहायता प्रदान करती है।

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि खरीफ सीजन में बाढ़, बारिश और सूखे के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ, जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।

इसके बाद सर्दी के मौसम में frost and strong hail और तेज ओलावृष्टि से पौधों का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा (natural calamity) से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए और किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कर्नाटक सरकार अपने राज्य के किसानों के लिए यह कदम उठाया है।

5 lakh Interest Free Loan 2023

5 लाख तक का ब्याज मुक्त Loan

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार के माध्यम से विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं में से एक केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर 4 महीने में 2000 रुपये की आर्थिक मदद देती है। इसी तरह अलग-अलग राज्यों में भी अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं।

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने राज्य के किसानों के लिए Interest Free Loan को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। इस तरह अब राज्य के किसानों को कृषि के लिए दिए जाने वाले 5 लाख रुपये तक के ऋण पर अब कोई ब्याज नहीं देना होगा।

तुरंत बिना ब्याज के 5 लाख का Loan लें

जानकारी के मुताबिक सरकार ने राज्य का बजट पेश करते हुए यह भी घोषणा की है कि Loan की राशि में यह उछाल 1 अप्रैल 2023 से लागू किया जा सकता है। सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों की सहूलियत और किसानों की कृषि से जुड़े कार्य को महत्व देने के कारण से सरकार की तरफ से किसानों के हित में यह कदम उठाया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि इस साल 30 लाख से ज्यादा किसानों को 25 हजार करोड़ रुपए तक का Loan मुहैया कराया जा सकता है। इसके अलावा सरकार भु श्री योजना के तहत आने वाले वित्तीय वर्ष में राज्य के किसानों को कुल 10 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी भी देगी। इसके साथ ही, किसानों को ध्यान देना चाहिए कि इस योजना का लाभ केवल किसान क्रेडिट कार्ड धारक प्राप्त कर पाएंगे।

नाबार्ड बैंक भी मदद कर सकता है

5 lakh Interest Free Loan 2023: इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने बताया कि किसानों को दिए जाने वाले 10 हजार रुपये में से 2500 रुपये कर्नाटक राज्य सरकार की मदद से और 7500 रुपये नाबार्ड की मदद से दिए जा सकते हैं, इस राशि से किसान सही समय पर खेती के लिए बीज, खाद, कीटनाशक और अन्य आवश्यक सामग्री खरीद सकते हैं।

मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे कर्नाटक राज्य के करीब 50 लाख किसानों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने श्रम शक्ति योजना की घोषणा की, जिसके तहत भूमिहीन महिला कृषि श्रमिकों को DBT के माध्यम से प्रति माह 500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। DBT के माध्यम से, राशि तुरंत किसान लाभार्थी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

राज्य के राजस्व में भी हो सकती है बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस राज्य का राजस्व अधिक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद पहली राज्य का राजस्व पहली भारत खर्च से 402 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह अधिशेष बजट (surplus budget) है। इसके अलावा अप्रैल-मई के महीने में कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस वजह से बजट में कुछ लोकलुभावन वादे भी दिखाई दे सकते हैं।

sarkarinewsportal Home page Click Here

Leave a Comment

error: Content is protected !!