Rule Change 2023: देश में वित्तीय वर्ष 2023-24 की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही कुछ नीतियों में भी बदलाव किया गया है। 1 अप्रैल 2023 से देश के भीतर कई नीतियों में बदलाव किया गया है। इनमें से कुछ नीतियां आपको फायदा पहुंचाने वाली हैं तो कुछ नीतियों का असर आपकी जेब पर भार भी बढ़ाने वाला है। इन नीतियों का देश के लोगों पर बहुत प्रभाव पड़ने वाला है। Income Tax से लेकर टोल और सोने के आभूषणों की बिक्री तक में कई बदलाव हुए हैं। तो चलिए जानते हैं इन बदलावों के बारे में…

Rule Change 2023: सरकार नें 1 अप्रैल 2023 से कर दिये हैं ये 20 बड़े बदलाव
- नया टैक्स सिस्टम डिफ़ॉल्ट ऑप्शन बन गया है।
- 87A के तहत छूट को 25,000 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।
- नई टैक्स व्यवस्था में सालाना 7 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं देना होगा।
- रिटायरमेंट पर लीव एनकैशमेंट की लिमिट को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।
- डेट म्यूचुअल फंड पर LTCG का फायदा नहीं।
- NSC अपने लेनदेन शुल्क में 6% की बढ़ोतरी को कम करेगा।
- पांच लाख रुपये के सालाना बीमा प्रीमियम पाॅलिसिज पर टैक्स देना होगा।
- EPFO के 2.5 लाख रुपये से अधिक के योगदान पर टैक्स जमा करना होगा।
- 10 करोड़ रुपये से अधिक के सामानों के लेनदेन पर कैपिटल प्रॉफिट टैक्स देना होगा।
- टीडीएस ऑनलाइन गेमिंग प्राइज पर भी लागू होगा।
- पॉलिसी कंपनियों का कमीशन भी ईओएम के तहत होगा।
- हॉलमार्क वाले सोने के गहनों में 6 अंकों का एचयूआईडी होना जरूरी होगा।
- एक्स-रे सिस्टम का import 15 फीसदी महंगा हो जाएगा।
- आवश्यक दवाएँ 12 प्रतिशत महंगी हो जाएंगी।
- अब पान मसाला,सिगरेट और दूसरे तंबाकू के उत्पाद महंगे हो जाएंगे।
- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18% अतिरिक्त टोल देना होगा।
- 2,000 रुपये से अधिक के सभी यूपीआई लेनदेन पर अब मर्चेंट से 1.1% की इंटरऑपरेबिलिटी कीमत लगेगी। UPI भुगतान पर कोई अतिरिक्त शुल्क लागू नहीं होगा।
- कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत घट गयी है।
- अब आपको नई टैक्स व्यवस्था में स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा देखने को मिल जाएगा।
- सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अधिकतम जमा सीमा को 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। मासिक लाभ योजना के लिए सिंगल खाते में राशि 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपये और संयुक्त खातों में 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दी गई है।