Sukhwinder Singh sukhu biography 2023 in Hindi, सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी

Sukhwinder Singh sukhu biography in Hindi, सुखविंदर सिंह सुक्खू, Sukhvinder Singh Sukhu wife, carrer: आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे नेता के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी विनम्र पृष्ठभूमि से मुख्यमंत्री के पद तक का सफर कई मुश्किलों और संघर्षों को झेलने के बाद तय किया आज हम उस सुखविंदर सिंह सुक्खू के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने संघर्षों और मेहनत के बल पर राजनीतिक क्षेत्र में एक नए युग की कहानी लिखी है और यह एक कहानी मात्र नहीं है अपितु सुखविंदर सिंह सुक्खू के जीवन से जुड़ी एक सच्ची और संघर्षों से भरी जीवनी है यदि कोई भी राजनीतिक क्षेत्र में जाना चाहते हैं या राजनीति मैं जाने के बड़े-बड़े सपने देखते हैं वह सभी सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी से प्रेरणा ले सकते हैं कि उन्होंने कितने संघर्षों और परेशानियों को झेलने के बाद मुख्यमंत्री पद तक का सफर तय किया|

Sukhwinder Singh sukhu biography 2023 in Hindi

हम आपको यह भी बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू का किसी भी राजनेता के परिवार से ताल्लुक नहीं होते हुए भी सुखविंदर सिंह सुक्खू बिना किसी राजनीतिक विरासत के आज वह वर्तमान समय के हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है जो कि अब हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है।

Sukhwinder Singh sukhu biography in Hindi

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म कब हुआ था?

हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का जन्म हिमाचल प्रदेश के नादौन नामक स्थान पर 27 मार्च, 1964 को हुआ था इन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र नेता से की थी और फिर बाद में अपने राजनीतिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे और तो और सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर जिले के नादौन स्थान से चार बार विधायक पद पर भी रह चुके हैं परंतु आश्चर्यजनक रूप से सुखविंदर सिंह सुक्खू को कभी भी मंत्री पद और मुख्य संसदीय सचिव और एक लंबे समय तक राजनीतिक कार्यक्रम में किसी भी बोर्ड, निगम के अध्यक्ष पद पर नहीं रहे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की Profile

सुखविंदर सिंह सुक्खू की जन्म तिथि27 मार्च, 1964
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म स्थाननादौन‌, हिमाचल प्रदेश
अध्यक्ष एनएसयूआई1989-95 तक
सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नीकमलेश ठाकुर
अध्यक्ष यूथ कांग्रेस1998-2008 तक
महासचिव, राज्य युवा कांग्रेस​​1998-2008 तक
महासचिव, एचपीसीसी2008-12 तक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षजनवरी 2013 से जनवरी 2019 तक
शिमला एमसी पार्षद1992-97, 1997-2002 तक
विधायक2003, 2007, 2017 और 2022 तक

सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक करियर?

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पहले राजनीति career की शुरुआत 1981 में शिमला के गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मैं एक छात्र नेता के रूप में राजनीतिक कैरियर शुरू किया था और सुखविंदर सिंह सुक्खू को ग्यारहवीं कक्षा में कक्षा प्रतिनिधि पद पर भी कार्य कर चुके हैं फिर उन्होंने बड़े राजनीतिक संगठन से जुड़ने हेतु भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए और फिर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की असली शुरुआत की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू 2003 में विधानसभा के सदस्य भी चुने गए थे और फिर उन्होंने 2007 से लेकर 2017 तक तीन बार चुनाव जीते और अपने चौथे कार्यकाल में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद तक का सफर भी तय कर लिया।

सुखविंदर सिंह सुक्खू 2007 से 2012 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक पद पर भी रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजनीति में आने और मुख्यमंत्री पद के लिए हर चरण को पार करते गए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार 1992-97 मैं दो बार शिमला नगर निगम (एसएमसी) के पार्षद भी चुने गए थे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने राजनीतिक कार्यकाल में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के तीनों दलो जैसे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI), युवा कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) दलों के प्रदेश अध्यक्ष के पद के रूप में भी कार्य किया जहां तक है ऐसा कोई भी कॉन्ग्रेस नेता शायद नहीं कर पाता।

सुखविंदर सिंह सुक्खू राजनीतिक क्षेत्र में आने के लिए अपने कॉलेज के दिनों से ही राजनीति में आने हेतु जागरूक थे सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय से MA और LLB का अध्ययन किया वह अपने कॉलेज में 10 वर्षों तक Youth कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और 6 साल तक एचपीसीसी प्रमुख के पद पर भी रहे।

3 thoughts on “Sukhwinder Singh sukhu biography 2023 in Hindi, सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीवनी”

Leave a Comment

error: Content is protected !!