DA Hike Good News 2023: केंद्र सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर एक अच्छी खबर ला रही है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार डीए के तहत अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को फिर से बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। 1 जुलाई 2023 से कर्मचारियों की Salary के साथ उनका DA यानी कि महंगाई भत्ता के साथ बढ़ के मिल रहा है।
हालांकि अभी कर्मचारियों को जो वेतन मिल रहा है, उसमें महंगाई भत्ता यानी डीए एक जनवरी 2023 से मिलना चालू हो जाएगा। अगर आप भी केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत केंद्रीय कर्मचारी हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है।
यहां हम बताएंगे कि सरकार कर्मचारियों को डीए बढ़ोतरी की खुशखबरी कैसे सुनाने वाली है। साथ ही यह भी बताएंगे कि केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) को कितना डीए दिया जाएगा। इसलिए अतः आप इस Post को ध्यान से पढ़ें।

DA में अगली बढ़ोतरी जुलाई में
DA Hike Good News 2023: सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है। इस आयोग की सलाह के मुताबिक सरकार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के DA को (महंगाई भत्ता) हर 6 महीने बाद बढ़ाना होता है। इसके तहत जुलाई 2022 के बाद अब जनवरी 2023 में कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) दिया जा रहा है। वर्तमान के डीए रेट की बात करें तो 1 जनवरी 2023 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारीयों को 42 फीसदी DA मिल रहा है।
कर्मचारियों को यह सुविधा अगले 6 महीने यानी जून 2023 तक मिलती रहेगी। इसके बाद एक जुलाई 2023 से सरकार डीए की दरों में बदलाव करेगी। जिसके तहत कर्मचारियों को पहले से अधिक महंगाई भत्ता मिलेगा। ऐसे में केंद्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह एक अच्छी खबर है।
- 7th Pay Commission News: सरकारी कर्मचारियों को अगले हफ्ते मिल सकती है खुशखबरी,
- 7th Pay Commission New Notification 2023: केंद्र सरकार ने दी पेंशनरों को ढ़ेर सारी खुशियां, 15000 रुपए तक
कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता
सरकार द्वारा बढ़ाए गए महंगाई भत्ते के पिछले आंकड़ों की जांच करें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार ने हर छह महीने के बाद महंगाई भत्ता कितनी संख्या में बढ़ाया होगा। जनवरी 2022 की बात करें तो सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन के साथ 34 फीसदी महंगाई भत्ता दे रही थी।
जबकि जुलाई 2022 में जारी महंगाई भत्ते के नए आंकड़ों के अनुरूप कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस तरह उन्हें 38 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो गया। जबकि जनवरी 2023 में फिर 4% डीए बढ़ोतरी के बाद कर्मियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते का अनुपात 42% हो गया।
इस तरह देखा जाए तो जुलाई 2023 में कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी गई हैं। अगर ऐसा होता है तो जुलाई 2023 से केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 46 फीसदी महंगाई भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि, सरकार ने अब तक इस तरह के कोई भी बयान को जारी नहीं किया है।
- DA Hike 2023: केंद्र सरकार के बाद अब राज्य सरकार नें दिया अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा,
- 8th Pay Commission News Update 2023: 8th वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, 44 फीसदी बढ़ेगी सैलरी!
सरकार डीए रेट कैसे बढ़ाती है
कर्मचारियों के माध्यम से प्राप्त महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्धारण CPI Index से जारी सभी जानकारियों के माध्यम से किया जाता है। सरकार श्रम विभाग (Labour Department) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रत्येक पिछले महीने के सीपीआई इंडेक्स को Update करती है।
जनवरी 2023 का CPI Index अभी भी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे फरवरी के अंत में अपलोड किया गया था। जबकि फरवरी माह में महंगाई दर का CPI Index 31 मार्च 2023 को विभाग के माध्यम से अपलोड किया जाएगा। इस तरह अधिकारी उन 6 माह के CPI Index के रिकॉर्ड के अनुरूप कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करेंगे। अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य CPI Index के जनवरी महीने के आंकड़ों की जांच करें तो सूचकांक 132.8 दर्ज किया गया है।
वहीं, पिछले महीने की बात करें तो दिसंबर 2022 का CPI Index 132.5 दर्ज हुआ था। इस प्रकार जनवरी माह में इस मुद्रास्फीति में 0.3 की वृद्धि हुई। जबकि फरवरी-मार्च, अप्रैल, मई और जून के CPI Index की समीक्षा आनी बाकी है। इन खबरों के मुताबिक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।
FAQs
सरकार कब बढ़ाएगी DA Hike को?
सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर छह महीने के बाद बढ़ोतरी करती है। वर्तमान में महत्वपूर्ण कर्मचारियों को जनवरी 2023 में 42 फीसदी डीए दिया जा रहा है। अब सरकार जुलाई 2023 में इसे फिर से संशोधित करेगी और नए महंगाई भत्ते के हिसाब से Salary बढ़ाया जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारी कितना डीए प्राप्त करते है?
सरकार सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की सलाह के अनुसार केंद्र के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है। अभी इन्हें 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा।